World Food Safety Day Essay in Hindi | World Food Safety Day Essay in 2025 : विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस in 2025



Read Full Eassay



WhatsApp Group Join Now

Telegram Group Join Now

World Food Safety Day Essay in Hindi | World Food Safety Day Essay in 2025 : विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2025

World Food Safety Day in 2025 : विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2025
World Food Safety Day in 2025 : विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2025

भूमिका-

7 जून को हर वर्ष विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस (World food safety day) मनाया जाता है।इस दिन का आयोजन विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO- World health Organisation) और कृषि और खाद्य संगठन (FAO) द्वारा किया जाता है।इसका उद्देश्य खाद्य सुरक्षा के महत्व को उजागर करना है। और खाद्य से जुड़े सभी पक्षों जैसे-सरकार,उद्योग और उपभोक्ताओं को सुरक्षित भोजन सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करना है। इस दिन का मुख्य लक्ष्य सुरक्षित और पौष्टिक भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करना और खाद्य आपूर्ति शृंखला के सभी स्तरो पर खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करना है। खाद्य सुरक्षा न केवल स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है बल्कि यह आर्थिक समृद्धि, कृषि विकास और दीर्घकालिक जीवन की गुणवत्ता के लिए भी आवश्यक है।

खाद्य सुरक्षा क्या है-

खाद्य जनित बीमारी को रोकने के लिए उत्पादन से लेकर उपभोग तक खाद्य श्रृंखला के हर चरण में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में खाद्य सुरक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह सुनिश्चित करने के लिए एक वैज्ञानिक प्रक्रिया है कि भोजन हर स्तर पर पर्याप्त रूप से अच्छा रहता है जैसे भोजन को संभालना,तैयार करना और भंडारण करना। खाद्य सुरक्षा सरकारों,उत्पादकों और उपभोक्ताओं की उनके स्तर पर एक साझा ज़िम्मेदारी है यह सुनिश्चित करने के लिए कि हम जो भोजन ग्रहण करते हैं वह भोजन खाने के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है और इससे कोई स्वास्थ्य सम्बंधी समस्या नहीं होगी,उत्पादन से लेकर उपभोग तक सभी की भूमिका है।WHO विश्व खाद्य सुरक्षा के माध्यम से सार्वजनिक एजेंसी में खाद्य सुरक्षा को मुख्यधारा में लाने और दुनिया भर में खाद्य जनित बीमारी को कम करने के अपने प्रयासों को आगे बढ़ाता है।


कब और क्यों मनाया जाता है-

मानव जाति के लिए तीन मूलभूत आवश्यकताएं रोटी, कपड़ा और मकान मानी जाती है ।कपड़ा और मकान तो फिर भी मनुष्यों ने सभ्यताओं के साथ सीखा है पर भोजन के बिना मनुष्य क्या कोई भी प्राणी इस धरती पर जीवित नहीं रह सकता।आज के समय खाने की कमी और दूषित खाने से हज़ारों, लाखों लोगों की जान प्रतिवर्ष चली जाती है इसलिए लोगों में भोजन के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए वर्ष में एक दिन विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है।विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 7 जून को पूरे विश्व में मनाया जाता है 2018 में संयुक्त राष्ट्र में दूषित पानी और भोजन खाने के परिणाम स्वरूप होने वाले स्वास्थ्य मुद्दों पर वैश्विक ध्यान आकर्षित करने के लिए 7 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के रूप में घोषित किया।7 जून 2019 को दुनिया भर में पहला विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया गया। 3 अगस्त 2020 को विश्व स्वास्थ्य सभा ने प्रति वर्ष 7 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव पारित किया था।

 विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर 2025 की थीम-


हर वर्ष UN Food and Agriculture Organisation (FOA) के द्वारा एक थीम निर्धारित किया जाता है। जिसके आधार पर विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2025 की थीम है, खाद्य सुरक्षा सभी की ज़िम्मेदारी है।


Frequently Asked Questions (FAQ)-

1) विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस कब मनाया जाता है?

2) विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर 2025 की क्या थीम है?

4) विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस सबसे पहले कब मनाया गया?

5) खाद्य सुरक्षा क्या है?

6) विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस क्यों मनाया जाता है?

7) विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस का आयोजन किसके द्वारा किया जाता है।

WhatsApp Group Join Now

Telegram Group Join Now

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

Continue

Continue