30 नवंबर 2025 के Current Affairs | Daily Current Affairs | 30 November 2025 Current Affairs | 30 नवंबर 2025 की बड़ी खबरे

WhatsApp Group Join Now

Telegram Group Join Now

29 नवंबर 2025 के Current Affairs | Daily Current Affairs | 29 November 2025 Current Affairs | 29 नवंबर 2025 की बड़ी खबरे

30 नवंबर 2025 के Current Affairs | Daily Current Affairs | 30 November 2025 Current Affairs | 30 नवंबर 2025 की बड़ी खबरे

 30 November 2025 Current Affairs


One Line 30 November 2025 Current Affairs:-

1. श्रीलंका में तूफान का कहर – 300 भारतीय फंसे

  • श्रीलंका में तेज़ तूफान आने की वजह से उड़ानें रद्द हो गई हैं।
  • इस कारण लगभग 300 भारतीय पिछले 3 दिनों से एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं।
  • उन्हें खाना-पानी तक ठीक से नहीं मिल पा रहा, जिससे हालत गंभीर हो रही है।

2. चुनाव आयोग का बड़ा फैसला – BLO का मानदेय डबल

  • चुनाव आयोग ने फैसला किया है कि SIR प्रक्रिया (मतदाता सूची की जांच) के दौरान काम करने वाले BLO का मेहनताना दोगुना किया जाएगा।
  • इसके साथ ही चुनावी पर्यवेक्षकों का भत्ता भी बढ़ा दिया गया है।

 3. सुप्रीम कोर्ट आम जनता के मामलों को पहले सुनेगा

  • चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने निर्देश दिया है कि सुप्रीम कोर्ट में आम लोगों से जुड़े केसों को प्राथमिकता दी जाए, ताकि उनकी परेशानियों का जल्दी समाधान हो सके। 

 4. ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान में हलचल

  • भारतीय ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान में बड़ी चिंता फैल गई है।
  • पाकिस्तान ने 72 आतंकवादी लॉन्चपैड्स (आतंकियों के ठिकाने) को बॉर्डर से दूर दूसरी जगहों पर शिफ्ट कर दिया है। 

 5. जापान ने मुस्लिम कब्रिस्तान बनाने की अनुमति नहीं दी 

  • जापान में मुस्लिम समुदाय द्वारा मांगी गई कब्रिस्तान की जमीन देने से सरकार ने मना कर दिया है।
  • सरकार ने कहा कि मृत शरीर अपने देश भेजकर दफनाए जाएं। 

 6. राजस्थान सरकार 25 योजनाओं को फ्लैगशिप प्रोग्राम बनाएगी 

  • राजस्थान सरकार कह रही है कि वह "आपणो अग्रणी राजस्थान" के संकल्प को आगे बढ़ा रही है।
  • इसके तहत राज्य की 25 योजनाओं को फ्लैगशिप योजना (सबसे महत्वपूर्ण योजनाएँ) घोषित किया गया है। 

 7. पुतिन की यात्रा से पहले रूस भारत के साथ सैन्य समझौता मंजूर कर सकता है 

  • रूसी संसद जल्द ही भारत के साथ एक नया सैन्य समझौता मंजूर कर सकती है।
  • यह फैसला रूस के राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा से पहले लिया जा सकता है। 

 8. SIR प्रक्रिया पर सरकार सख्त

  • सरकार ने कहा है कि 2003 की मतदाता सूची से जिन परिवारों के नाम गायब थे, उनकी कानूनी जांच की जाएगी।
  • मतलब अब वोटर लिस्ट के गड़बड़ियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। 

 9. एक व्यक्ति के नाम पर 3 से ज्यादा SIM नहीं – हाई कोर्ट का फैसला 

  • राजस्थान हाई कोर्ट ने कहा है कि एक व्यक्ति के नाम पर 3 से ज्यादा SIM कार्ड नहीं होने चाहिए।
  • साथ ही बच्चों के मोबाइल, नेट बैंकिंग और UPI इस्तेमाल को लेकर भी सख्त निर्देश दिए हैं। 

 10. WhatsApp बिना SIM नहीं चलेगा? 

  • नए नियमों के अनुसार अगर आपके मोबाइल में SIM एक्टिव नहीं है, तो WhatsApp 6 घंटे में अपने-आप लॉगआउट हो सकता है।
  • मतलब अब WhatsApp के लिए SIM सक्रिय होना जरूरी हो सकता है। 

 11. आतंकी डॉक्टर्स के मददगारों पर NIA की नजर 

  • NIA जल्द ही उन लोगों पर बड़ा एक्शन लेने जा रही है, जिन्होंने आतंकी गतिविधियों में शामिल डॉक्टरों की मदद की।
  • हरियाणा, यूपी और जम्मू-कश्मीर के 5 शहरों में छापेमारी की सूची तैयार है।
  • ये लोग आतंकियों को ठिकाने, वाहन और पैसा उपलब्ध करा रहे थे। 

 12. चुनाव आयोग का ममता सरकार को दूसरा लेटर 

  • चुनाव आयोग ने फिर से पश्चिम बंगाल सरकार को पत्र लिखा है।
  • कहा गया है कि BLO को धमकियां मिल रही हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है।
  • DGP और पुलिस कमिश्नर को इन्हें सुरक्षा देने का आदेश दिया गया है। 

 13. भागवत बोले – भारत का स्वभाव भाईचारा है 

  • RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भारत लड़ाई नहीं, बल्कि भाईचारे में विश्वास करता है।
  • उन्होंने कहा कि पश्चिमी देश राष्ट्रवाद को भारत की तरह नहीं समझते। 

 14. गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई की NIA हिरासत 5 दिसंबर तक बढ़ी 

  • दिल्ली की कोर्ट ने गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई की NIA हिरासत को 5 दिसंबर तक बढ़ाने का आदेश दिया है। 

 15. भारतीय नौसेना को मिली नई ताकत – ‘तारागिरी’ की डिलीवरी

  • भारतीय नौसेना को नीलगिरी क्लास का नया स्टील्थ फ्रिगेट ‘तारागिरी’ मिल गया है।
  • यह जहाज दुश्मन की नजरों से बचकर काम कर सकता है। 

 16. Oxford Union में भारत-पाक डिबेट रद्द 

  • ऑक्सफर्ड यूनियन में होने वाली भारत-पाक बहस रद्द कर दी गई है।
  • अब भारत और पाकिस्तान एक-दूसरे पर पीछे हटने का आरोप लगा रहे हैं। 

 17. राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ की 

  • मसूरी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में प्रशासन और सेना का काम शानदार रहा। 

 18. नेशनल हेराल्ड केस में फैसला 16 दिसंबर तक टला 

  • ED की चार्जशीट पर आने वाला फैसला अभी नहीं आया।
  • अब कोर्ट 16 दिसंबर को निर्णय सुनाएगा। 

 19. IND vs SA – कप्तान केएल राहुल का बयान 

  • दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैचों में स्पिन पिच पर संघर्ष को लेकर केएल राहुल ने कहा कि
  • अगर जरूरत पड़ी तो सीनियर खिलाड़ियों की मदद ली जाएगी।


WhatsApp Group Join Now

Telegram Group Join Now
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

Continue

Continue